- वर्ष 2021-22 के नौ माह की तुलना में 2675.87 करोड़ रुपये अधिक
- वर्ष 2015-16 से लेकर 2022-23 के बीच अबतक की सबसे अधिक राजस्व वसूली
Ranchi : झारखंड में वर्ष 2022 का साल सबसे अधिक खान विभाग पर केंद्रित रहा. राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर अवैध खनन को बढ़ावा देने का विपक्ष ने बड़ा आरोप लगाया. यहां तक कि केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कोर्ट में जो दस्तावेज सौंपा गया, उसमें कहा गया कि विगत दो वर्षों में केवल साहिबगंज जिले में ही 1000 रुपए का अवैध खनन हुआ है. इस बीच खनिज से राजस्व वसूली को लेकर खान विभाग से जो आंकड़े मिले हैं, वह चौंकाने वाले हैं. राज्य गठन के 22 वर्षों में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनिज से सबसे अधिक राजस्व वसूली हुई है.
अबतक की सर्वाधिक खनिज से राजस्व वसूली
वित्तीय वर्ष 2022-23 के नौ माह यानी जनवरी 2023 तक खनिज से राजस्व वसूली कुल 7767.90 करोड़ रुपए की हुई है. वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनवरी 2022 तक खनिज से राजस्व वसूली 5092.03 करोड़ रुपए हुई थी. यानी विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के नौ माह तक की राजस्व वसूली 2675.87 करोड़ रुपए अधिक है. यह आकंडा झारखंड राज्य गठन के बाद अबतक की सर्वाधिक खनिज से राजस्व वसूली है.
पिछले आठ वर्षों का आंकड़ा
वित्तीय वर्ष राजस्व लक्ष्य राजस्व वसूली अंतर (करोड़ में)
2015-2016 5500 4770.59 729.41
2016-2017 7051 4120.05 2930.95
2017-2018 8509 5743.47 2765.53
2018-2019 6432 5978.97 453.03
2019-2020 9000 5165.82 3834.18
2020-2021 8000 4888.37 3111.63
2021-2022 8800 7477.42 1322.58
2022-2023 (जनवरी माह तक) 9680 7767.90 1912.10
इसे भी पढ़ें – NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ा आरोप: राज्यपाल सचिवालय को गलत जानकारी देकर VC बने डॉ अजित कुमार सिन्हा