Ranchi : राजधानी समेत पूरे झारखंड की महिलाओं में करवाचौथ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा, कार्तिक कृष्ण पक्ष की तिथि के दिन विवाहित महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत करती है, महिलाएं आज दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं, शाम के समय चांद को देखने के बाद पूजा करके उपवास समाप्त करती हैं, ऐसा माना जाता है कि चांद की पूजा के बाद महिलाएं अपने पति के हाथों से ही निर्जला उपवास को तोड़ती है
झारखंड में चांद दिखने का समय
आइए जानते हैं झारखंड के किस- किस जिलों में कब दिखेगा आज करवाचौथ का चांद रांची में 7:51, धनबाद 7:45, देवघर 7:43, हजारीबाग 7:49, जमशेदपुर 7:49, कोडरमा 7:47, बोकारो 7:47 बजे दिखाये देगा, आज सुबह से ही महिलाएं शाम की तैयारी में लग जाती हैं, घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाये जाते हैं, शाम के समय महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और चांद के निकले का इंतजार करती हैं.
द्रौपदी ने अर्जुन के लिए रखा था व्रत
ऐसी मान्यता है कि महाभारत युद्ध के समय अर्जुन के युद्ध में जाने से उनकी द्रौपदी काफी चिंतित थी. उस समय भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को निर्जला उपवास रखकर शिव परिवार और चंद्रदेव की विधि-विधान पूर्वक पूजा की थी, भगवान की कृपा से अर्जुन विजयी होकर लौटे थे, तभी से कृष्ण पक्ष चतुर्थी को व्रत रखने की परंपरा है, मारवाड़ी और पंजाबी समाज में करवा चौथ काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है.