Ranchi : धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल और बिरसा चौक स्थित प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया. साथ की राज्यपाल और सीएम ने राज्यवासियों को बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी.
इसे भी पढ़ें…बेलगाम पिकअप की कार से सीधी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, 5 घायल
महापुरुषों के संघर्ष,विरता और त्याग को नहीं भूलेगा देश- राज्यपाल
इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के बलिदान को याद किया. साथ ही समाज के लिए उनके द्वारा किए गये उनके योगदानों पर राज्यपाल ने प्रकाश डाला. राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि आज से 20 साल पहले इसी दिन झारखंड के रूप में एक नए राज्य का उदय हुआ था. यह राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. राज्यपाल ने कहा की हमें धरती आबा के सपनों का झारखंड बनाना है. अलग राज्य के लिए यहां लंबा संघर्ष करना पड़ा था
इसे भी पढ़ें…प्रोत्साहन पैकेज का नहीं होगा कोई असर, लोक कल्यान हो सकता भारत के लिए फायदेंमंद
सीएम हेमंत सोरेन ने भी शहीदों को किया याद
भगवान बिरसा मंडा की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा समेत अन्य शहीदों की कुर्बानियों को याद किया और कहा की झारखंड अग्रतर और सम्यक विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. सीएम ने कहा की झारखंड राज्य अपनी स्थापना के 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस राज्य को हासिल करने कि हमने लंबा संघर्ष किया है. राज्यवासियों के लिए बहुत हर्ष की बात है कि विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो कान्हो, नीलाम्बर पीताम्बर और शेख भिखारी जैसे महापुरुषों को याद करते हैं, ताकि देश की पीढ़ी दर पीढ़ी इनकी वीरता,संघर्ष,त्याग और बलिदान को सदैव याद रखे.