Ranchi: झारखंड में संचालित मनरेगा का सोशल ऑडिट (Social Audit of MGNREGA) चार जनवरी से शुरू होगा. इससे पहले मनरेगा का सोशल ऑडिट दो साल से रूका हुआ था. साल 2021-22 के लिए चालू हुई योजनाओं का सोशल ऑडिट फिलहाल सूबे के 1000 पंचायतों में किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, सोशल ऑडिट में वैसे 1000 पंचायतों को रेंडम लिया गया है, जहां पूर्व में ऑडिट नहीं कराया जा सका है. पिछले दो सालों में मनरेगा योजनाओं में कई तरह की अनियमितता के मामले भी समाने आते रहे हैं. वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत आने के बाद ही सोशल ऑडिट कराने की प्रक्रिया फिर से शुरू होने जा रही है. ये प्रक्रिया भारत सरकार के निर्देशों और मापदंडों के अनुसार किया जाना है.
बता दें कि सोशल ऑडिट या सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान ही उनकी सामुदायिक निगरानी की जाती है. साथ ही आवश्यकतानुसार उनमें सुधार भी किया जाता है. इतना ही नहीं लोगों को उनके हक और अधिकार की जानकारी दी भी जाती है, ताकि वह खुद अपने हित के लिए चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा कर सकें. सोशल ऑडिट से मनरेगा के कार्यों में सुधार आएगा और मजदूरों की समस्या का त्वरित समाधान भी हो सकेगा. ऑडिट से जुड़ी टीम यह भी सुनिश्चित करेगी कि मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान समय पर हो. इस सोशल ऑडिट के दौरान उन योजनाओं का सोशल ऑडिट किया जाना है, जो पूरे हो गये हैं या फिर योजना में कार्य चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – धनबाद : वाहन रिकवरी एजेंट के घर NIA की छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस तैनात
4 जनवरी से 15 मार्च के बीच होगा सोशल ऑडिट
पिछले 2 सालों से राज्य में मनरेगा योजनाओं का सोशल ऑडिट नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार, राज्य के 24 जिलों के 1000 पंचायतों के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर मनरेगा के सोशल ऑडिट का कैलेंडर जारी किया गया है. जारी कैलेंडर के अनुसार, 4 जनवरी से 15 मार्च के बीच 1000 पंचायतों का सोशल ऑडिट होना है.
क्या होगी ऑडिट की प्रकिया
प्रक्रिया में योजना कार्य स्थल का भ्रमण कर धरातल पर योजना की वास्तविक स्थिति, कार्य प्रणाली, मास्टर रोल की उपलब्धता, भुगतान, मास्टररोल के अनुसार मजदूरों की उपस्थिति, कार्यस्थल पर सुविधाओं आदि का ऑडिट किया जाएगा.
जानें किस जिले के किन पंचायतों में होगा ऑडिट
सोशल ऑडिट यूनिट द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार किस जिले के कितने पंचायतों में होगा सोशल ओडिट
जिला | कितने पंचायत |
वेस्ट सिंहभूम | 27 |
सिमडेगा एवं सरायकेला खरसावां | 17-17 |
साहिबगंज | 33 |
रांची | 67 |
रामगढ़ | 19 |
पलामू | 46 |
पाकुड़ | 52 |
लोहरदगा और कोडरमा | 14 |
लातेहार | 26 |
खूंटी | 27 |
जामताड़ा | 41 |
हजारीबाग | 24 |
गुमला | 29 |
गोड्डा | 32 |
गिरिडीह | 77 |
गढ़वा | 76 |
ईस्ट सिंहभूम | 48 |
दुमका | 59 |
धनबाद | 79 |
देवघर | 58 |
चतरा | 83 |
बोकारो | 20 |
इसे भी पढ़ें –रिम्स में जूनियर डॉक्टर्स का OPD बहिष्कार, इमरजेंसी में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ी