Ranchi : झारखंड में गुरुवार ही मॉनसून के बादल छाए रहेंगे. राजधानी समेत आसपास के जिलों में एक से दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है. संथाल परगना में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं. इसके सभी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. राज्य के अधिकतर हिस्सों का तापमान सामान्य रहेगा. संथाल परगना के जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है, जबकि पलामू और कोडरमा का तापमान 30 और 31 डिग्री के करीब रहेगा. रांची, बोकारो और हजारीबाग का तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. जमशेदपुर और धनबाद में सबसे अधिक 35 डिग्री अधिकतम तापमान होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट अब 25 जुलाई के बाद ही निकलेगा
विभिन्न शहरों में गुरुवार को संभावित तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
- रांची 30.0 22.0
- बोकारो 31.0 25.0
- पलामू 30.0 24.0
- दुमका 32.0 24.0
- जमशेदपुर 35.0 26.0
- देवघर 34.0 23.0
- गिरिडीह 32.0 24.0
- धनबाद 35.0 25.0
- हजारीबाग 32.0 23.0
- रामगढ़ 32.0 22.0
- कोडरमा 30.0 24.0
Subscribe
Login
0 Comments