LagatarDesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. प्रियंका मां बन गयी हैं. बच्चे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है. जिसकी जानकारी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है. हालांकि प्रियंका ने ये नहीं बताया कि बेटी है या फिर बेटा. इस खबर के बाद सभी निक और चोपड़ा को गुड विशेज दे रहे हैं.
View this post on Instagram
प्रियंका ने फैंस से प्राइवेसी का ख्याल रखने को कहा
प्रियंका चोपडा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाये. क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं. धन्यवाद
View this post on Instagram
फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की थी. दोनों की शादी को दो साल से ज्यादा समय हो गया था. लेकिन दोनों ने बच्चे को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी. किसी को इसके बारे में कुछ पता भी नहीं था. लेकिन अब जाकर कपल ने खुशखबरी दी है.
इसे भी पढ़े : नशे में धुत अधिकारी ने पान गुमटी में मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रियंका को दो नेशनल और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिले
प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं. उनका नाम बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हैं. एक वक्त में प्रियंका फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती थीं. उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं. जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं.
इसे भी पढ़े : सरकार का आदेश है – मनरेगाकर्मी को किसी दूसरे काम में ना लगायें, चतरा प्रशासन को परवाह नहीं
पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजी गयी हैं चोपड़ा
भारत सरकार ने 2016 में प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था. फोर्ब्स ने भी उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी.