Search

 
 
 

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा, हवन व कन्या पूजन का विशेष महत्व

Lagatar Desk : नवमी के दिन इन प्रसाद को अर्पित करने से माता प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाती हैं. इसके अलावा, देवी को सफेद रंग की चीजें जैसे मिश्री, दूध और तिल से बनी मिठाइयां चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : आज नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन मां दुर्गा के अंतिम स्वरूप की पूजा की जाती है. जो भक्तों को सिद्धि और मोक्ष प्रदान करती हैं. वहीं इस दिन कन्या पूजन और हवन का विशेष विधान होता है. मां सिद्धिदात्री को नारियल, खीर, हलवा-पूरी और काले चने का भोग अत्यंत प्रिय है.

 


नवमी के दिन इन प्रसाद को अर्पित करने से माता प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाती हैं. इसके अलावा, देवी को सफेद रंग की चीजें जैसे मिश्री, दूध और तिल से बनी मिठाइयां चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है.

 

नौवें दिन के प्रमुख संकेत

मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली मानी जाती हैं.इस दिन मां के पूजन के बाद हवन किया जाता है.जिसके बाद नौ क्न्या का पूजन किया जाता है और इस लाल रंग के वस्त्र पहनना विशेष रूप से शुभ होता है.

 

यह दिन चैत्र नवरात्रि के समापन का प्रतीक है. भक्तजन इस दिन विधिपूर्वक पूजा और हवन कर मां सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं.
 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही