Lagatar Desk : आज नवरात्रि के सातवें दिन यानी महा सप्तमी को मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इनका रूप अत्यंत भयंकर और गहरा काला है, लेकिन ये अपने भक्तों को हमेशा शुभ फल देने वाली (शुभंकरी) हैं. मां कालरात्रि की उपासना से शनि दोष शांत होते हैं. अगर भक्त सच्चे मन से पूजा करते हैं तो उनके जीवन से सभी विघ्न-बाधाएं दूर कर देती हैं.
मां के प्रिए भोग
वहीं मां कालरात्रि इस दिन गुड़, गुड़ से बनी मिठाई या गुड़ की खीर का भोग लगाया जाता है. इनकी उपासना से अकाल मृत्यु का भय, नकारात्मक शक्तियां और सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं.
इस कलर के कपड़े पहने
मां कालरात्रि की पूजा में नीला या भूरा रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है. यह साहस, स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रतीक है.