Ranchi : झारखंड विधानसभा द्वारा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाजे गए माले विधायक विनोद सिंह को विधानसभा परिसर में ही झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने सम्मानित किया. विनोद कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विनोद कुमार सिंह के साथ-साथ आंदोलनकारी मोर्चा के संरक्षक विधायक मथुरा प्रसाद महतो, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को भी विधानसभा परिसर में सम्मानित किया गया. संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार ने विनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक चुनकर झारखंड आंदोलनकारियों का मान-सम्मान बढ़ाया है. झारखंड विधानसभा इन्हीं संघर्षशील जनप्रतिनिधियों के चलते आम जनता का विश्वास कायम है. झारखंड के विकास की अपार संभावनाओं के बावजूद अगर यह कोशिश कामयाब नहीं हो पा रही है तो इसके लिए पक्ष-विपक्ष की गैर राजनीतिक और असहयोगात्मक नीति जिम्मेदार है. विनोद सिंह ऐसे दौर में जनआकांक्षाओं की रोशनी हैं. सम्मानित करने वालों में पश्चिम सिंहभूम के आंदोलनकारी इजहार राही, सिरोजनी लकड़ा, सीमा साहू, सीताराम उरांव, सुधीर मिंज, पलादियुस टोप्पो, रानी कुमारी, ज्ञानेश्वर सिंह यादव, कुंवर राम, मारकुश केरकेट्टा, सोमरा उरांव, महमनी उरांव, विजय उरांव, भुवनेश्वर केवट आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : राज्यपाल ने लौटाया उत्पाद (संशोधन) विधेयक, कहा- पुनर्विचार करे सरकार