Advertisement

पलामू : खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में वसूला 213.65 करोड़ का राजस्व

  • पिछले पांच सालों की तुलना में सबसे अधिक राजस्व वसूली
Palamu :   पलामू के खनन विभाग ने राजस्व वसूली में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पिछले पांच वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में कोयला और पत्थर खनन से सबसे ज्यादा राजस्व की वसूली की गयी है. वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी खनन विभाग ने करीब 53 करोड़ अधिक राजस्व वसूली की है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला खनन विभाग ने निर्धारित लक्ष्य 305 करोड़ 34 लाख की तुलना में 213 करोड़ 65 लाख की राजस्व प्राप्ति की है. वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग ने निर्धारित लक्ष्य 212 करोड़ 78 लाख की तुलना में 160 करोड़ 47 लाख की राजस्व वसूली की थी.

पिछले पांच साल की तुलना में इस साल सबसे अधिक राजस्व वसूली

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछले पांच साल की तुलना में सबसे अधिक राजस्व वसूली की गयी है. आनंद कुमार ने बताया कि कोयला से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 93,97,46,000 का राजस्व मिला. यह आकंड़ा वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त 61, 42,49,000 से 32 करोड़ अधिक है. वहीं खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में पत्थर से 108,32,98,000 राजस्व हासिल किया है. यह आकंड़ा वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त 86, 84,77,000 से 22 करोड़ अधिक है. विभाग ने अन्य खजिन संपदा में भी वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 100 करोड़ से अधिक राजस्व की प्राप्ति की है. [wpse_comments_template]