Abhilasha Shahdeo
LagatarDesk : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हुई है. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को इसके दामों में बढ़ोतरी नहीं की थी. पेट्रोल-डीजल के लगातर बढ़ती कीमतों से आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं. आपको बता दें कि 1 जून से लेकर 18 जून तक 10 बार दाम बढ़े हैं. 18 दिनों में पेट्रोल के दाम 2.70 रुपये महंगा हो गया. जबकि डीजल 2.28 रुपये महंगा हो गया है.
जानें जून में कब कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तारीख (जून) | पेट्रोल (पैसे) | पेट्रोल की कीमत | डीजल (पैसे) | डीजल की कीमत |
1 | 26 | 94.49 | 23 | 85.38 |
2 | – | 94.49 | – | 85.38 |
3 | – | 94.49 | – | 85.38 |
4 | 27 | 94.76 | 28 | 85.66 |
5 | – | 94.76 | – | 85.66 |
6 | 27 | 95.03 | 29 | 85.95 |
7 | 28 | 95.31 | 27 | 86.22 |
8 | – | 95.31 | – | 86.22 |
9 | 25 | 95.56 | 25 | 86.47 |
10 | – | 95.56 | – | 86.47 |
11 | 29 | 95.85 | 30 | 86.77 |
12 | 27 | 96.12 | 23 | 87 |
13 | – | 96.12 | – | 87 |
14 | 29 | 96.41 | 30 | 87.30 |
15 | – | 96.41 | – | 87.30 |
16 | 25 | 96.66 | 15 | 87.45 |
17 | – | 96.66 | – | 87.45 |
18 | 27 | 96.93 | 28 | 87.73 |
1 से 18 जून तक कितने बढ़े दाम | 2.70 | 2.58 |
इसे भी पढ़े : गाजियाबाद विवादित वीडियो मामले में twitter इंडिया को लीगल नोटिस भेजा गया, Facebook से भी पूछताछ संभव
आज विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
बता दें कि देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल 23 से 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. वहीं डीजल के दामों में 27 से 30 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है. इस बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं. जबकि डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 103.08 और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.. कोलकाता में पेट्रोल 96.84 और डीजल 90.54 बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 98.14 और डीजल 92.31 रुपये पर पहुंच गया है.
इसे भी पढ़े : ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर अपनी हार को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौती, आज सुनवाई
राजस्थान में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 108.07 रुपये और डीजल 100.82 हो गया है. वहीं मध्यप्रदेश के अनूपनगर में पेट्रोल 107.71 और डीजल 98.74 रुपये पर पहुंच गया है. भोपाल में पेट्रोल 105.13 और डीजल 96.35 रुपये प्रति लीटर है. बेंगलुरु में पेट्रोल 100.17 और डीजल 92.97 रुपये बिक रहा है. जयपुर में पेट्रोल 103.57 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
एसएमएस के जरिये चेक कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव करते हैं. आप नये रेट्स वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. वहीं आप मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भी दाम जान सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस करना होगा.
इसे भी पढ़े : मैनहर्ट घोटालाः जांच पूरी, रघुवर समेत सभी आरोपियों से ACB ने मांगा पक्ष
आखिर कब तक पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ेंगे इस से आम नागरिको को काफी परेशानी होती है इससे अच्छा केंद्र सरकार इसे GST में शामिल क्यो नही करती आज हर एक वस्तु पर GST लागू है तो पेट्रोल और डीज़ल पे क्यो नही लागू होता इसे भी GST में लाना चाहिये