Pirtand(Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड की सहिया बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई. बता दें कि झारखंड में संहियाओं की हड़ताल पूर्व से ही चली आ रही है. लेकिन पीरटांड़ प्रखंड की सहिया हड़ताल के समर्थन में नहीं गई थी. बुधवार को प्रखंड की सभी सहिया हड़ताल में शामिल हो गईं.

हड़ताल के पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में संहियाओं की एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता ग्रीष्म कुमार भगत ने की. जबकि संचालन संतोष राणा ने किया. बताया कि हड़ताल में जाने के पूर्व प्रखंड में सहिया संघ का गठन किया गया. जो झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के अधीन काम करेगी. अध्यक्ष उषा सिन्हा, उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, सचिव रुबी मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनुराधा देवी सहित 18 सहियाओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया. समिति गठन के पश्चात संहियाओं का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ दिनेश कुमार प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार व थाना प्रभारी दीलशान बिरुवा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें हड़ताल में जाने की बात कही गई.
यह भी पढ़ें : गावां : प्रवासी मजदूर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन