Patna: जेडीयू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है. एनडीए की ओर से की गई इस घोषणा का सीएम नीतीश कुमार ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ओड़िशा में मंत्री पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू ने सराहनीय कार्य किया है. साथ ही झारखंड की राज्यपाल के तौर पर भी उन्होंने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया.
वहीं बिहार के अन्य दलों जैसे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है. बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना खुशी की बात है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना अत्यंत प्रसन्नता की बात है। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 22, 2022
(2/2) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा सरकार में मंत्री तथा इसके पश्चात् झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकीं हैं। कल प्रधानमंत्री जी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 22, 2022
नीतीश ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी. पीएम मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनायी जा रही हैं. नीतीश कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री को इसके लिये हृदय से धन्यवाद.
इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी ने पार्टी वर्करों से कहा, कांग्रेस के नेताओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, अग्निपथ स्कीम वापस लेनी होगी