New Zealand: भारतीय मूल की महिला प्रियंका राधाकृष्णन को न्यूज़ीलैंड में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है. पहली ऐसी भारतीय हैं जो न्यूज़ीलैंड की कैबिनेट में मंत्री चुनी गयी हैं। बता दें कि प्रियंका पहली पीढ़ी की अप्रवासी हैं। मतलब उनके पुरखे वहं जाकर नहीं बसे थे। वह भारत में जन्मी और न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई करने गई थीं। वहां जाकर प्रियंका सामाजिक कार्य में जुट गयी। वहां उन्होंने वंचितों की लड़ाई लड़नी शुरू की जिसके बाद धीरे-धीरे उनका रुझान राजनीति की ओर हुआ. लोगों के अधिकार के लिए लड़ते- लड़ते प्रियंका वहां के लोगों की पसंदीदा चेहरा बन गयी.
चेन्नई में हुआ था जन्म
41 साल की प्रियंका का जन्म चेन्नई में हुआ था, लेकिन उनका परिवार केरल के परावूर से है. प्रियंका ने स्कूल की पढ़ाई सिंगापुर से की थी. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो न्यूज़ीलैंड चली गई थीं. न्यूज़ीलैंड में सत्ताधारी लेबर पार्टी की नेता हैं. मंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा कि आज बेहद ख़ास दिन है. अपनी सरकार में मंत्री बनने के बाद एक साथ कई चीज़ें दिमाग़ में आ रही हैं.