Chaibasa : चाईबासा जिला बार एसोसिएशन का मतदान व मतगणना शांतिर्पूण ढंग से बुधवार को संपन्न हुआ. कुल 90 प्रतिशत वोटिंग हुई. 270 वोट में 252 वोटर ने अपने मत का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद पर रामेश्वर प्रसाद ने सुबोध कुमार पति को 48 मत से हराकर जीत हासिल की. रामेश्वर प्रसाद ने 149 मत हासिल किए, जबकि सुबोध कुमार पति को कुल 101 मत ही हासिल हुआ. वहीं 121 मत हासिल कर कैसर परेवज ने उपाध्यक्ष पद जीता. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को 83 व महेंद्र दोराईबुरू को 26 मत ही प्राप्त हुआ. इधर, 97 मत हासिल कर आशीष कुमार सिन्हा महासचिव पद पर विजयी हुए, उनके प्रतिद्वंद्वी सत्या ज्योतिष को 87 मत प्राप्त हुआ.
सुबह 10.30 बजे से ही मतदान प्रक्रिया आरंभ
सुबह 10.30 बजे से बार एसोसिएशन भवन में मतदान की प्रक्रिया आरंभ हो गयी थी, जो दोपहर 2.30 बजे संपन्न हुआ. सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से आरंभिक समय में स्लो मतदान हुआ. लेकिन 12 बजे के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ. चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी जीएन प्रधान की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. चुनाव में किसी तरह की अशांति न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन मुश्तैद रहा. मतगणना शाम छह बजे से शुरू हुई.
विजेता उम्मीदवार
पद नाम मत
- अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद 149
- उपाध्यक्ष कैसर परवेज 121
- महासचिव आशीष कुमार सिन्हा 97
- संयुक्त सचिव बालाजी बारिश 83
- कोषाध्यक्ष कल्याण जी 116
- सह कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार शर्मा 110
- संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) एमडी सरफज नवाज 83
- गर्वनिंग एंड एग्जीक्यूटिव काउंसिल
धर्म सिंह हेस्सा 169
तुराम हेम्ब्रम 143
श्रवण कुमार लागुरी 140
संजीव कुमार ठाकुर 133
शैलेंद्र कुमार 122
किस उम्मीदवार को कितने मत मिले
अध्यक्ष
- रामेश्वर प्रसाद 149
- सुबोध कुमार पति 101
उपाध्यक्ष
- कैशर परवेज 121
- प्रदीप कुमार विश्वकर्मा 83
- महेंद्र दोराईबुरू 26
जेनरल सेकेट्री
- आशीष कुमार सिन्हा 97
- सत्या ज्योतिष 87
- चतुर्भुज कुमार बारिक 54
- शरण कुमार पान 8
संयुक्त सचिव (प्रशासनिक)
- बालाजी बारिक 84
- लक्ष्मी सिंकू 46
- अनीषा आइद 37
- मंगल सिंह मेलगांडी 35
- अजीत कुमार विश्वकर्मा 35
- राजश्री बानरा 32
- नीमचंद राम 17
संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)
- एमडी सरफज नवाज 83
- भरत कुमार महतो 81
- संजय गागराई 12
कोषाध्यक्ष
- कल्याण जी 116
- सतीश चंद्र महतो 103
उप कोषध्यक्ष
- विशाल कुमार शर्मा 110
- अनिल सुंडी 58
- संजीव कुमार लमाय 52
गवर्निंग एंड एग्जीक्यूटिव काउंसिल
- धर्म सिंह हेस्सा 169
- तुराम हेम्ब्रम 143
- श्रवण कुमार लागुरी 140
- संजीव कुमार ठाकुर 133
- शैलेंद्र कुमार 122
- राकेश पांडेय 118
- सकल देव तिर्की 80
- सच्चीदानंद इचागुटू 70
- हरेनंद भंज 48