Ramgarh : आजसू पार्टी के रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 15,16 व 17 सिरका में महिला मोर्चा का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो व संचालन नगर परिषद कमेटी के महासचिव छोटू पटेल ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष योगेश बेदिया, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य अमरलाल महतो, नगर परिषद सचिव राजेंद्र महतो, अल्पसंख्यक महासभा अध्यक्ष सोमू खान, आजसू छात्र संघ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें–सरायकेला : जेल के औचक निरीक्षण में हवलदार मिला नशे में धुत, ड्यूटी से गायब मिले कई जवान
महिला आजसू पार्टी को देगी मजबूती- युगेश बेदिया
बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में महिला मोर्चा का गठन किया जा रहा है. महिला मोर्चा आजसू पार्टी को मजबूती देगी. नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि महिला मोर्चा कमेटी में चयनित पदाधिकारियों को जवाबदेही दी जा रही है. महिला मोर्चा के गठन का उद्देश्य संगठन को घर-घर तक पहुंचाना है. आजसू पार्टी के नीति सिद्धांत से लोगों को अवगत करना है. महिला मोर्चा सांगठनिक कार्यों में महत्ती भूमिका अदा करेगी. पार्टी निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करेगी.
इसे भी पढ़ें–बोकारो : अवैध शराब के 20 भट्ठियां ध्वस्त, 45 सौ किलो जावा महुआ बरामद
इनको मिली जिम्मेदारी
वार्ड नं 15 के महिला मोर्चा कमिटी में अध्यक्ष इंद्रा देवी, सचिव शिला देवी, कोषाध्यक्ष सबिता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष मीना देवी, वार्ड नं 16 महिला मोर्चा कमेटी अध्यक्ष बसंती देवी, सचिव मनीता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष अनिता देवी, वार्ड नं 17 महिला मोर्चा कमेटी, अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव समिता महतो, कोषाध्यक्ष सरोज देवी,कार्यकारी अध्यक्ष मंजू देवी, उपाध्यक्ष रीना देवी, सुनर देवी, मधु देवी, यशोदा देवी, पूनम देवी, राजमणि देवी, सुमित्रा देवी, सक्रिय सदस्य देवंती देवी, कुंती देवी, सोनी देवी, केशरी देवी, राधिका देवी शामिल हैं.
[wpse_comments_tempate]