Ramgarh: रामगढ़ के कोठार चौक ओवरब्रिज के समीप शहीद निर्मल महतो की जयंती पर विधायक ममता देवी व सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो के हाथों शाहिद निर्मल महतो प्रतिमा का अनावरण किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में उद्घाटन कर्ता स्थानीय विधायक ममता देवी व मुख्य अतिथि सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो व विशिष्ठ अतिथि वार्ड पार्षद जयंती देवी ने कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन को व्यापक पहचान दिलाने में शहीद निर्मल महतो की अग्रणी भूमिका रही है. उन्होंने इस आंदोलन से सभी वर्गों को जोड़कर जान फूंक दी थी. वे राज्य के ऐसे शख्स और आंदोलनकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्षों की बदौलत झारखंड के अलग राज्य के आंदोलन को नई दिशा दी थी.
इसे भी पढ़ें- प्रत्यंचा संस्था ने चलाया धुर्वा डैम को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान
जब तक झारखंड का वजूद रहेगा, शहीद निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा. पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा को स्रोत हैं. उनके द्वारा दिखाए गए राह पर चलकर हम खुशहाल और समृद्ध झारखंड बना सकते हैं. अनावरण समिति के संरक्षक महेश निगम अध्यक्ष सुरेंद्र महतो समाजसेवी सुरेश महतो नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी दिनेश मुंडा गोपाल राम किशन चौधरी द्वारिका प्रसाद अमित महतो, संतोष महतो सुधीर मंगलेश, अंकित रामगढ़िया, उमेश महतो, नरेश महतो, उत्तम कुमार, युगल किशोर महतो, भोला महतो, बलदेव महतो, बबीता देवी भरत कुमार, हीरालाल महतो, दिनेश महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- ललपनिया की पुलिस ने असलहे के साथ तीन शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार