Ranchi: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक चैंबर भवन में सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता किशोर मंत्री ने की. बैठक झारखंड राज्य कृषि उपज व पशुधन विपणन विधेयक, 2022 पर हुई. रांची चैंबर अध्यक्ष संजय माहुरी एवं विभिन्न जिलाओं के चैंबर अध्यक्ष संग वार्ता हुई. बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, कृषि शुल्क नियमवाली बनाने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. जबकि पुनः मंडी शुल्क लगाने की कवायद शुरू हो रही है. जबकि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि नियमावली नहीं बनाई जायेगी, या फिर कोई ऐसा शुल्क नहीं लगेगा जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिले. नियमावली बनाने की प्रक्रिया पर व्यवसायियों में रोष है. पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से पत्राचार करने एवं मिलने का निर्णय लिया गया है. मौके पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष राहुल साबू, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, रांची चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय माहुरी, मनोज मिश्र, अल्तमश आलम, विकास झाझरिया शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- रांचीः बोले सीएम, छठ जैसे महापर्व पर मिट जाते हैं फासले, पत्नी और बच्चों संग दिया अर्घ्य