Lagatar
Language : ENGLISH | URDU
शुभम संदेश : E-Paper
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरीडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • आखर
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Lagatar
No Result
View All Result
Home झारखंड न्यूज़ दक्षिण छोटानागपुर रांची न्यूज़

संकट की घड़ी में सीएम हेमंत को मिला अपनों का साथ

झामुमो सहित कांग्रेस और राजद के मंत्रियों और विधायकों ने हेमंत के साथ किया मंच साझा

by Lagatar News
19/11/2022
in रांची न्यूज़
  • नेता की एक झलक पाने और भाषण सुनने के लिए रांची में डटे रहे झामुमो कार्यकर्ता
  • सरकार गिराने का आरोप झेल रहे इरफान, राजेश और कोंगाड़ी भी दिखे साथ

Nitesh Ojha

Ranchi : 18 नवंबर यानी शुक्रवार का दिन. यह दिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए काफी संकटमय स्थिति में गुजरा. खनन लीज मामले में सरकार और खुद पर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय क्या पहुंचे, तरह-तरह की अटकलें तेज हो गयी. राज्य भर के लोगों की जुबान पर बस एक ही बात थी कि क्या मुख्यमंत्री को ईडी गिरफ्तार कर लेगी या उनका पक्ष सुनकर उन्हें घर जाने देगी. हालांकि मुख्यमंत्री को ईडी ने देर शाम घर वापस जाने दिया. फिर भी सरकार के सभी सहयोगियों (झामुमो, कांग्रेस और राजद नेताओं) के चेहरे पर चिंता तो दिखने लगी थी. संकट की इस घड़ी में भी हेमंत के अपनों यानी सरकार के सभी सहयोगियों ने (झामुमो, कांग्रेस और राजद) ने साथ नहीं छोड़ा. दूसरी तरफ झामुमो के हजारों कार्यकर्ता भी अपने नेता की एक झलक और भाषण सुनने के लिए दो दिनों तक राजधानी में डेरा डाले रहें.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : झारखंड के संसाधनों को लूटने में लगी है हेमंत सरकार- बाबूलाल

मंच पर गठबंधन के सभी दिग्गज नेता रहे साथ

गुरुवार को जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय गए, तब हजारों की संख्या में विभिन्न जिलों से आए झामुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर डटे रहे. सभी कार्यकर्ता रोड पर बैठ गए थे. वे अपने नेता (हेमंत सोरेन) को सुनना चाहते थे. हालांकि कांके रोड से रातू रोड जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद करने से आने-जाने वालों को काफी परेशानी भी हुई. इस दौरान गठबंधन के सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने का काम किया. मंत्री चंपई सोरेन, जगरनाथ महतो, सत्यानंद भोक्ता, मिथलेश ठाकुर, आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक अनूप सिंह, दीपिका पांडे सिंह सहित सभी विधायकों ने बारी-बारी से भाषण देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला : बीएड की छात्रा से शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

निराशा में कार्यकर्ता भी डटे रहे, दूसरे दिन भी पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

गुरुवार को हेमंत सोरेन के देरी से वापस लौटने के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा दिखी. फिर भी वे वापस अपने-अपने जिला नहीं लौटे. वे गुरुवार को रांची में जमे रहे. झामुमो द्वारा कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की गयी. शुक्रवार सुबह 11 बजे से कार्यकर्ता फिर से मुख्यमंत्री आवास पर जमा होने लगे. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जब मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, तो हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह कह दिया कि जब भी जरूरत पड़ेगी, तो आप मेरी एक आवाज पर अपने-अपने घरों से निकलें और यहां पहुंचें.

जिन पर लगा सरकार गिराने का आरोप, वे भी दिखे हेमंत के साथ

अपनी ही सरकार को गिराने का आरोप झेल रहे और कोलकाता कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी का भी मुख्यमंत्री को साथ मिला. गुरुवार की सुबह ही तीनों विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे. हालांकि चर्चा यह भी थी कि तीनों विधायक हेमंत सरकार को अपना समर्थन देने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने पहुंचे थे. खैर जो भी हो, तीनों विधायक गुरुवार और शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में डटे रहे.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : जिला परिषद की बैठक में अफसरों को दी गई चेतावनी

Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
ShareTweetSend
Previous Post

हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल : तीन दिनों से ब्लड टेस्ट के लिए चक्कर काट रहीं आधा दर्जन महिलाएं

Next Post

भू-धंसान, 30 के दबने की आशंका, हेमंत ने भरी हुंकार, अनूप नादान है : इरफान, र‍िम्‍स पर हाइकोर्ट की कड़ी फटकार समेत कई बड़ी खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश

Related Posts

सरहुल की पूर्व संध्या पर एकल और सामूहिक गीतों की प्रस्तुति

सरहुल की पूर्व संध्या पर एकल और सामूहिक गीतों की प्रस्तुति

23/03/2023
आजसू छात्र संघ ने की डीएसपीएमयू में तालाबंदी

आजसू छात्र संघ ने की डीएसपीएमयू में तालाबंदी

23/03/2023

आजसू केंद्रीय कमेटी की बैठक 27 मार्च को

23/03/2023

2024 के बाद झारखंड में अमेरिका की तरह बना देंगे रोड : गडकरी

23/03/2023

भगत सिंह की 92वीं शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर, विधायक विनोद सिंह ने किया ब्लड डोनेट

23/03/2023

सरहुल शोभायात्राः शुक्रवार को इन क्षेत्रों में पावर कट

23/03/2023
Load More
Next Post
भू-धंसान, 30 के दबने की आशंका, हेमंत ने भरी हुंकार, अनूप नादान है : इरफान, र‍िम्‍स पर हाइकोर्ट की कड़ी फटकार समेत कई बड़ी खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश

भू-धंसान, 30 के दबने की आशंका, हेमंत ने भरी हुंकार, अनूप नादान है : इरफान, र‍िम्‍स पर हाइकोर्ट की कड़ी फटकार समेत कई बड़ी खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश

  • About Editor
  • About Us
  • Team Lagatar
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Epaper
  • Cancellation/Refund Policy
  • Contact Us
  • Pricing
  • Terms & Conditions
  • Sitemap

© 2022 Lagatar Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • सिमडेगा
      • गुमला
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • सरायकेला
      • चाईबासा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • चतरा
      • रामगढ़
      • कोडरमा
      • गिरीडीह
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
  • ओपिनियन
  • हेल्थ
  • हाईकोर्ट
  • जानकारी
  • टेक – लगातार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • आखर
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मौसम
  • बिटकॉइन
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • ऑफबीट
  • आप की आवाज़
  • आपके लेख
  • धर्म
  • E-Paper
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply