Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने इस बाबत सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर जानकारी दी है. बता दें कि आरपीएन सिंह के बीजेपी में जाने की चर्चा जोरों पर से थी. अब जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है तो यह पुख्ता माना जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे.
Today, at a time, we are celebrating the formation of our great Republic, I begin a new chapter in my political journey. Jai Hind pic.twitter.com/O4jWyL0YDC
— RPN Singh (@SinghRPN) January 25, 2022
आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं. 1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे. 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे. 2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आर.पी.एन. सिंह) चुनाव जीते और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री रहे. 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85540 हजार मतों से पराजित किया था.
इसे भी पढ़ें – एअर इंडिया को टाटा संस को सौंपने की तारीख तय, इस दिन महाराजा की होगी घर वापसी