Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह 4 फरवरी को रांची के आर्यभट्ट सभागार में होगा. दीक्षांत समारोह में शामिल होनेवाले 80 गोल्ड मेडलिस्ट की सूची रांची विश्वविद्यालय ने शनिवार को जारी कर दी है. इस सूची में रांची विश्वविद्यालय के सभी विभागों के टॉपर शामिल हैं, जिन्हें राज्यपाल रमेश बैस द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. इससे पहले दीक्षांत समारोह रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित होता आया है. पर कोविड-19 के कारण दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम इस वर्ष आर्यभट्ट सभागार में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा.
इन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा
वहीं गोस्सनर कॉलेज के पीजी डिपार्टमेंट के एंथ्रोपोलॉजी विभाग में मोनिका बैग, रांची यूनिवर्सिटी के बंगला डिपार्टमेंट में अनीता पोल, इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में दिशा, इंग्लिश डिपार्टमेंट में इशिका सिंह, भूगोल डिपार्टमेंट में श्रेया कुमारी, हिंदी डिपार्टमेंट में आलोक कुमार, जैन कॉलेज धुर्वा के हिस्ट्री डिपार्टमेंट में बेबी कुमारी, होम साइंस में अर्पिता नीतू बारा, पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में लक्ष्मी गोप, साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में तृषा शर्मा, संस्कृत डिपार्टमेंट में बिंदेश्वर कुमार, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में अजय कुकरेती, रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में तरुण कुमार महतो, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में अपूर्वा कुमार पाठक, एमबीबीएस में भव्य गिरी को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. जिसकी सूची संबंधित विभाग से विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में विभागवार कमरा बंटवारे का मामला सुलझा