LagatarDesk : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके बारे में कई मजेदार खुलासे किये हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बातचीत में साक्षी ने धोनी के बारे में यह खुलासा किया है. उन्होंने धोनी के रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई बातें बतायी हैं. उन्होंने बताया कि धोनी वीडियो गेम खेलने के काफी शौकीन हैं. इतना ही नहीं वह रात को नींद में PUBG के बारे में बड़बड़ाते रहते हैं.
बेडरूम में भी घुस आया PUBG गेम
साक्षी ने बताया कि इस तरह की गेम्स के कारण धोनी का हमेशा ऐक्टिव रहने वाला दिमाग दूसरी ओर लगा रहता है. साक्षी ने यह भी कहा कि अब यह उनके बेडरूम में भी घुस आया है. वे खुद हेडफोन लगाकर गेम खेलते रहते हैं और बातें करते रहते हैं.
King 💛 Queen!
Some cute little #Yellove ly moments to make the day more special! 😍#WhistlePodu 🦁@msdhoni @SaakshiSRawat pic.twitter.com/AqUtIEeJ8G— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) July 4, 2021
धोनी की हरकत से इरिटेट नहीं होती है साक्षी
साक्षी धोनी ने कहा कि आपको पता ही है कि माही का दिमाग हमेशा चलता रहता है. उसे आराम नहीं मिलाता. जब धोनी कॉल ऑफ ड्यूटी या पबजी या कोई और गेम खेल रहे होते हैं, तो इससे उन्हें अपना ध्यान कहीं और लगा रहता है, जो अच्छी चीज है. साक्षी ने आगे बताया कि धोनी के इस हरकत से वो बहुत ज्यादा इरिटेट नहीं होती हैं. उन्होंने बताया कि कई बार मुझे लगता है कि वह मुझसे बात कर रहे हैं, लेकिन वह हेडफोन लगाकर गेम खेलते हुए लोगों से बात कर रहे होते हैं.
PUBG Mode On!
Courtesy – @msdhoni @yuzi_chahal#AUSvIND #TeamIndia #Dhoni pic.twitter.com/JzhJkArykn— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 7, 2019
इसे भी पढ़े : एनिवर्सरी पर धोनी ने पत्नी को दिया खास गिफ्ट, साक्षी ने शेयर की तस्वीर
इसे भी देखें :