Lagatar Desk
महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार कई नियम बना रही है. सरकार महिलाओं के अधिकारों की बता कर रही है. लेकिन आज भी घरेलू हिंसा पर कानूनों को और मजबूत किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFH) ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस सर्वे के रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना जैसे राज्य में 83.8 प्रतिशत महिला मानती है कि पति द्वारा उनको पीटा जाना सही है. इसके अलावा कर्नाटक के 81.9 प्रतिशत पुरुष भी महिलाओं की इस बात पर सहमति जतायी है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन से पूरी दुनिया चिंतित, पीएम मोदी आज आला अफसरों के साथ मंथन करेंगे
18 राज्यों की महिलाओं को किया गया था शामिल
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में जम्मू- कश्मीर समेत 18 राज्यों के महिलाओं और पुरूषों को शामिल किया गया. सभी से घरेलू हिंसा पर राय लिया गया. सर्वें में असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार अडानी पर मेहरबान! WII की चेतावनी के बावजूद पीईकेबी कोयला ब्लॉक में खनन की मंजूरी दी
जानें किन राज्यों में कितनी महिला घरेलू हिंसा को सही मानती है.
राज्य | महिला | पुरुष |
तेलंगाना | 83.8 | 70.4 |
आंध्र प्रदेश | 83.6 | 66.5 |
कर्नाटक | 76.9 | 81.9 |
हिमाचल | 14.8 | 14.2 |
त्रिपुरा | 29.5 | 21.3 |
नागालैंड | 23.9 | 34.4 |
जानें क्या थे सर्वें के सवाल
सर्वे में शामिल 18 राज्यों के महिलाओं और पुरूषों से एक ही सवाल किये गये. ‘आपकी राय में क्या पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना जायज है?’ सर्वे में कई तरह की परिस्थितियों को भी शामिल किया गया था. जिसमें लिखा था कि आपकी राय में पति द्वारा पत्नी को पीटना कब जायज है.
यदि वह बिना बताए घर से बाहर जाती है?
अगर वह घर या बच्चों की उपेक्षा करती है?
अगर वह उससे बहस करती है?
अगर वह उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करती है?
अगर वह ठीक से खाना नहीं बनाती है?
अगर वह किसी और के साथ संबंध में है?
अगर वह ससुराल वालों के प्रति अनादर का भाव रखती है?
यह सर्वें साल 2019 से 2021 के बीच किया गया. जिसके नतीजे बीते बुधवार को जारी किया गया. जिसमें तेलगांना की 83.8 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि पति द्वारा उनको पीटा जाना सही है. वहीं हिमाचल प्रदेश की महिला इस सवाल पर सहमत नहीं थी. हिमाचल प्रदेश में मात्र 14.8 प्रतिशत महिलाओं ने घरेलू हिंसा को जायज बताया. इसके अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक के पुरुषों ने महिलाओं पर घरेलू हिंसा करने को जायज बताया है.
इसे भी पढ़ें-NEET PG काउंसलिंग में देरी के खिलाफ हड़ताल पर गये डॉक्टर्स, कई अस्पतालों में बंद रहेगी OPD सेवा
2018 में 52 प्रतिशत महिलाओं ने माना था कि घरेलू हिंसा सही है
2018 में भी इसी तरह का सर्वे के नतीजे जारी आये थे. वह सर्वे 2015- 2016 के बीच पूरा हुआ था. इसके अनुसार तब 52 प्रतिशत महिलाओं का मानना था कि पति के लिए अपनी पत्नी को पीटना उचित है. जबकि केवल 42 प्रतिशत पुरुष इससे सहमत थे.