Ranchi: 24 अक्टूबर को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. तेजस्वी यहां से सदस्यता अभियान की शुरुआत भी करेंगे. झारखंड में सदस्यता अभियान चलाकर 10 लाख सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभय सिंह पहुंचे छतरपुर
तेजस्वी यादव के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों का जत्था छतरपुर पहुंचा. उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर के नेता भाग लेंगे. अभय ने कार्यक्रम स्थल छतरपुर मैदान का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में भी लागू होगा नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन, NIUA की टीम ने दिया प्रेजेंटेशन
रांची से छतरपुर जाने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
रांची से छतरपुर जाने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह का लोहरदगा जिले के कुडू, लातेहार जिले के चंदवा, होटवाग, मनिका पचफेरी चौक, दुबिया खाड़ चौक में स्वागत किया गया. उन्होंने राजा मेदनी राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
ये हुए छतरपुर के लिए रवाना
छतरपुर के लिए प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रसाद, विनोद सिंह, अंजल किशोर सिंह रवाना हुए.