Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पहली कार्यसमिति की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय चाईबासा में संपन्न हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री रेणु तिर्की शामिल हुईं. इसके अलावा जिला प्रभारी राजपति देवी, प्रमंडलीय प्रभारी सुमन बिरूवा, प्रदेश कर समिति सदस्य मालती गिलुवा सभी जिला के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री उपस्थित थे. मौके पर प्रदेश मंत्री रेनू तिर्की ने कहा कि महिलाएं आज की तारीख में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. चाहे वह राजनीति हो या नौकरी या कोई खेल, हर क्षेत्र में महिला पुरुषों की बराबरी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करना हम सबों का दायित्व है. पश्चिमी सिंहभूम में महिला मोर्चा बेहतर काम कर रहा है. आने वाले दिनों में भी बेहतर कार्य करेगा. जिसको लेकर निरंतर कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है. भारत में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है, जहां पर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है. मौके पर महिला जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई ने कहा कि जिले के हर प्रखंड में संगठन मजबूत है. आने वाले दिनों में इसे और मजबूत किया जाएगा. जिसको लेकर रणनीति तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं का अब सम्मान हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी में अच्छे पदों पर महिला कार्यकर्ताएं हैं जो हम सबों के लिए गौरव महसूस होता है. इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से आए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भी सुझाव लिया गया.