Ranchi : आने वाले दो दिनों में राजधानी के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है. रांची में बुधवार को सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 29.4°C चाईबासा में दर्ज किया गया है. सबसे कम तापमान 08.2°C डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया. रांची में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री, जबकी अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रिकार्ड किया गया. राजधानी में 1 दिसंबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 26(°C) व न्यूनतम तापमान 13(°C) रहेगा.
इसे भी पढ़ें – रांची में खेलो झारखंड का आयोजन, खेले गये हॉकी मैच
Subscribe
Login
0 Comments