Ranchi: राजधानी समेत पूरे राज्य में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा. दोपहर ढ़लने तक धूप खिली रहेगी. लेकिन बाद में मौसम करवट लेगा और बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून के कमजोर रहने की संभावना व्यक्त की गई है. राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं. संताल परगना में मौसम साफ रहने के कारण अधिक गर्मी होगी.
विभिन्न जिलों के तापमान में भी वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है. राज्य में सबसे अधिक गर्मी धनबाद और दुमका में होगी. इन दोनों जिलों में अधिकतम तापमान का पारा 36.0 डिग्री पर रहेगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मॉनसून अभी कमजोर है. शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा. बावजूद इसके दोपहर ढ़लते ही बारिश होने की भी संभावना है.
इसे भी पढ़ें- ओबीसी को 27% आरक्षण के लिए वैश्य मोर्चा करेगा आंदोलन, बनायी गयी रणनीति
शुक्रवार को विभिन्न शहरों का तापमान (डिग्री में)
जिले अधिकतम न्यूनतम
देवघर 35.0 25.0
धनबाद 36.0 25.0
दुमका 36.0 26.0
गिरिडीह 35.0 26.0
कोडरमा 34.0 26.0
पलामू 35.0 26.0
बोकारो 32.0 25.0
रामगढ़ 33.0 22.0
हजारीबाग 33.0 24.0
रांची 32.0 23.0
जमशेदपुर 33.0 25.0
इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देगा विदाई