Ranchi: बीजेपी ने एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन किया. इस मौके पर राज्यभर में पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किये गये. प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पंडित जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया. उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे. उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समय-समय पर विभिन्न चुनौतियों और समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया.
एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे : सौदान सिंह
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह कहा कि पंडित जी सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शख्सियत हैं. ”एकात्म मानववाद व अंत्योदय”” के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगी है.
इसे भी पढ़ें-एक माह में राज्य के 25 लाख ग्रामीणों का हुआ बीमा, केंद्र ने झारखंड मॉडल अपनाने की दी सलाह
अंतिम व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे: धर्मपाल सिंह
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे. सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमेशा प्रेरणा देता है. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया.
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बिरंची नारायण, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, सुमन कुमार,राकेश भास्कर, योगेंद प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, किसलय तिवारी, विनोद सिंह, रूपेश सिन्हा, रेणुका मुर्मू, लक्ष्मी कुमारी, बबीता वर्मा, निशि जयसवाल, अमन जयसवाल, अरविंद तिवारी, अमित साहू, शोभा यादव, अस्मित सिंह, दीपक सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें-रघुवर ने जानबूझ कर लैप्स करवाया था सांसद फंड का पैसा, लोकसभा में टिकट भी कटवाया: रामटहल