Ranchi: सूबे से कोरोना काल में लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही है. इसके लिये मनरेगा की योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है. राज्य में 22 अक्टूबर को मनरेगा (महात्मा गांधी नेशनल रूरल इंप्लायमेंट गारंटी एक्ट) के अंतर्गत काम करने वाले श्रमिकों का आंकड़ा 9.59 लाख प्रति कार्य दिवस पहुंच गया है, जो कि अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. इतना ही नहीं, मनरेगा के कार्यों को गति देने के लिए गत 18 सितंबर से शुरू किए गए विशेष अभियान भी शुरू हुआ है.
उपायुक्तोंश को दिये गये हैं आवश्यदक दिशा निर्देश
35 दिनों का यह अभियान गुरुवार को समाप्त हुआ और इस अवधि में 1.57 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया.ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिलावार लक्ष्य तय किया है. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने राज्य के सभी उपायुक्तों को इस संबध में आवश्यक निर्देश दिये है.
रांची में सबसे अधिक 31 लाख 72 हजार 705 मानव दिवस का सृजन
सबसे ज्यादा राजधानी रांची में 31 लाख 72 हजार 705 मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य रखा गया है. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आराधना पटनायक का कहना है कि कोविड-19 के परिणाम स्वरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आई मंदी को दूर करने तथा अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ही रोजगार सृजन के इस अभियान को चलाया जा रहा है.
किस जिला में कितना है मानव दिवस सृजन का लक्ष्य
जिला का नाम | संख्या |
बोकारो | 233 8031
|
चतरा | 1042 947 |
देवघर | 1601707
|
धनबाद | 230582
|
दुमका | 189 7878
|
पूर्वी सिंहभूम | 2436550
|
गढ़वा | 1942809 |
गिरिडीह | 3014158
|
गोड्डा | 1448849
|
गुमला | 1025526 |
हजारीबाग | 2050145
|
जामताड़ा | 1389425 |
खूंटी | 56 5684
|
कोडरमा | 599627 |
लातेहार | 145 0862 |
लोहरदगा | 554375 |
पाकुड़ | 1350516 |
पलामू | 2257 964 |
रामगढ़ | 1608704 |
रांची | 317 2705 |
सरायकेला खंरसावां | 1244790 |
साहिबगंज | 1567089 |
सूबे में योजना सृजन का भी लक्ष्य हुआ है तय
योजना का नाम | लक्ष्य |
बकरी शेड | 17075 |
पशु शेड | 7504 |
पोल्ट्री शेड | 3904 |
पिगरी शेड | 649 |
शौचालय | 5450 |
जलाशय का नवीकरण | 440 |
आर सी | 3274 |
एल डी | 10355
|
पीएम आवास योजना | 310998 |
टीसीबी एफबी | 124994 |
शोकपिट | 117061 |
कंपोस्ट पिट | 117293 |
आर डब्लूएचएस | 20288 |
नाला मरम्मत | 7718 |
प्ले ग्राउंड | 1100 |
कुआं | 10000 |
फार्म पॉन्ड | 42323 |
आंगनबाड़ी | 1562 |
क्या कहते है ग्रामीण विकास विभाग सचिव आराधना पटनायक
मनरेगा योजना किसानों एवं प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार का साधन बने, यह विभाग की प्राथमिकता है. मनरेगा योजनाओं को पूरे राज्य में मिशन मोड पर संचालित किया जा रहा है. लोगों को उनके घर के करीब ही आजीविका का साधन उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है.