Ranchi: राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है. आज भी राजधानी और आसपास समेत पूरे राज्य में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इससे मंगलवार को भी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक ठंडा रहेगा. बारिश होने के आसार हैं. जमशेदपुर का तापमान सबसे अधिक 36.0 डिग्री रहने की संभावना है. इससे यहां थोड़ी-बहुत उमस की गर्मी लग सकती है. शेष जिलों का तापमान अनुकूल और 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- फादर स्टेन स्वामी के निधन पर रांची आर्चडायसिस ने जताया शोक
विभिन्न शहरों में मंगलवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 31.0 23.0
बोकारो 33.0 25.0
पलामू 34.0 26.0
दुमका 33.0 26.0
जमशेदपुर 36.0 26.0
देवघर 33.0 26.0
गिरिडीह 33.0 25.0
धनबाद 34.0 26.0
हजारीबाग 32.0 24.0
रामगढ़ 32.0 22.0
कोडरमा 33.0 26.0
इसे भी पढ़ें- रांची एयरपोर्ट से 17 उड़ानें हुईं नियमित, यात्रियों की संख्या भी 5000 के करीब पहुंची