Ranchi: दिवंगत बिनोद बिहारी महतो की जयंती (23 सितंबर) को धनबाद से निकले टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को रांची पहुंचे. मोर्चा की मांग है कि बिनोद बिहारी महतो को पितामह का दर्जा दिया जाये. इस मांग के साथ वे राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलने निकले थे, पर पुलिस ने उन्हे मोरहाबादी मैदान में रोक दिया.
बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका गया
टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटे. यहां से वे राजभवन और मुख्यमंत्री आवास कूच करना चाहते थे. लेकिन पुलिस ने विधि-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया. पुलिस ने मोरहाबादी पुलिस टीओपी के समक्ष कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग बनायी थी. इसके बाद मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मोरहाबादी में जमकर नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ें-बिरसानगर ः दुष्कर्म के मामले में फंसे दारोगा को 84 दिन बाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत