Mumbai : महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी आज शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए. कांग्रेस ने उनकी भागीदारी को ऐतिहासिक करार दिया है. जान लें कि सात नवंबर से महाराष्ट्र से गुजर रही यात्रा आज सुबह लगभग छह बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई. यात्रा कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची. यहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए.
Great grandson of Mahatma Gandhi and author Tushar Gandhi joined Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra today.
(Source: AICC) pic.twitter.com/Z0DjGPLa71
— ANI (@ANI) November 18, 2022
#WATCH | Congress party’s Bharat Jodo Yatra resumes from Balapur, Maharashtra.
(Source: AICC) pic.twitter.com/Sm8fDjz9FY
— ANI (@ANI) November 18, 2022
देश संकट में हो और गांधी-नेहरू कंधे से कंधा मिलाकर न निकलें- ये संभव नहीं है।
आज़ादी के आंदोलन से भारत जोड़ने के आंदोलन तक का सफर गवाह है… देश को तब आज़ादी दिलाई थी और देश को आज जोड़कर दिखाएंगे।@RahulGandhi और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी…#BharatJodoYatra pic.twitter.com/AuKrOa0k9A
— Congress (@INCIndia) November 18, 2022
इसे भी पढ़ें : सीएम आवास के पास झामुमो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, थोड़ी देर में मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित
तुषार गांधी ने कहा, शेगांव उनकी जन्मस्थली है
गुरुवार को एक ट्वीट में तुषार गांधी ने कहा था कि शेगांव उनकी जन्मस्थली है. उन्होंने पोस्ट में कहा था, मैं 18 तारीख को शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होऊंगा. शेगांव मेरा जन्म स्टेशन भी है. मेरी मां जिस ट्रेन में सफर कर रही थीं, 1 डीएन. हावड़ा मेल वाया नागपुर, वह 17 जनवरी 1960 को शेगांव स्टेशन पर रुकी थी जब मेरा जन्म हुआ!
इसे भी पढ़ें : No money for terror सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, जीरो टॉलरेंस ही आतंकवाद को हरा सकता है
उन्हें लोकतंत्र को खत्म नहीं करने दिया जायेगा
कांग्रेस ने यात्रा में तुषार गांधी के शामिल होने को ऐतिहासिक बताया है. कांग्रेस ने राहुल गांधी और तुषार गांधी को, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के प्रपौत्रों को, दोनों दिवंगत नेताओं की विरासत का वाहक माना. पार्टी ने बयान जारी कर कहा, दोनों का एक साथ चलना शासकों के लिए एक संदेश है कि वे लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं, लेकिन उन्हें लोकतंत्र को खत्म नहीं करने दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :ED का फर्जी समन भेजकर कारोबारियों से उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टर माइंड समेत 9 गिरफ्तार
यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी
जान लें कि तुषार गांधी के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, माणिकराव ठाकरे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए. राहुल गांधी आज शाम शेगांव में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में अपने अंतिम चरण में चल रही है यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.