Ranchi: झारखंड के ऊपर कायम मॉनसून के छाए घने बादल हल्के होंगे. शनिवार को राज्य में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं. राज्य के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर होकर पश्चिम की ओर गुजर रहा है. इससे राज्य के पलामू प्रमंडल और दक्षिण पश्चिमी जिलों में कहीं-कही भारी होने का पूर्वानुमान है. बारिश होने और मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण मौसम ठंडा रहेगा.
अधिकतम जिलों में तापमान 30.0 से 32.0 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. रामगढ़ और रांची सबसे ठंडा शहर रहेगा. इन दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री तक गिर सकता है. भारी बारिश के कारण कोडरमा, पलामू और जमशेदपुर के तापमान में कमी आएगी. पलामू और कोडरमा का अधिकतम तापमान 28 औऱ जमशेदपुर का 30.0 डिग्री तक रह सकता है.
इसे भी पढ़ें- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य- बेरमो SDO
विभिन्न जिलों में शनिवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 26.0 22.0
बोकारो 31.0 24.0
पलामू 280 22.0
दुमका 32.0 26.0
जमशेदपुर 30.0 25.0
देवघर 30.0 24.0
गिरिडीह 31.0 24.0
धनबाद 32.0 23.0
हजारीबाग 32.0 24.0
रामगढ़ 26.0 20.0
कोडरमा 28.0 23.0
इसे भी पढ़ें- मेडिकल शिक्षा में OBC और EWS के आरक्षण के लिए प्रदेश बीजेपी ने मोदी सरकार का जताया आभार