Ranchi: झारखंड में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने कहा की हेमंत सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा पेश करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लें सीएमः प्रतुल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा महिलाओं को भगवान लक्ष्मी का रूप माना जाता है. दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महिलाओं की हिफाज़त करने का संकल्प लेना चाहिए.
राज्य में 1200 से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म की हुई हैं शिकार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लगभग एक वर्ष में महिलाओं के साथ हिंसक घटनाओं के आंकड़े पेश करते हुए आरोप लगाया है की अब तक राज्य में 1200 से ज्यादा युवतियां और महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुई हैं और दर्जनों आदिवासी और दलित बेटियां जघन्य गैंगरेप और हत्या की शिकार हो चुकी हैं.
इसे भी पढ़े-भारतीय सेना ने दुस्साहस का दिया मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तानी सेना के 3 कमांडो सहित 5 जवानों को मार गिराया
गढ़वा की घटना को निकिता तोमर की घटना का हवाला देने हुये प्रतुल ने कहा की हज़रत खान नामक एक युवक ने एक दलित युवती पर इसलिए जानलेवा हमला किया क्योंकि वह शादी से इंकार कर रही थी. मौजूदा सरकार भुक्तभोगियों और पीड़ितों का धर्म देखकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है.