- अशोक कुमार सिंह – सहायक सुरक्षा आयुक्त, RPF रांची
- लाल बहादुर – निरीक्षक, अपराध शाखा, रांची
- शक्ति सिंह – सहायक उपनिरीक्षक, RPF रांची
- कल्पना कुमारी – महिला प्रधान आरक्षी, लोहरदगा
रांची रेल मंडल के 4 RPF जवान DG इंसाइनिया अवॉर्ड से सम्मानित
Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए DG इंसाइनिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इस वर्ष देशभर से कुल 201 अधिकारियों और जवानों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है. इस सम्मान के अंतर्गत रांची रेल मंडल के चार जवानों ने भी अपनी जगह बनाई है. अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और यात्रियों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन जवानों की सराहना की जा रही है. सम्मानित होने वाले जवानों के नाम इस प्रकार हैं