Ranchi: राज्य के 57 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की जेब ढीली होने वाली है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में नई बिजली दर जारी करने की तैयारी कर ली है. जानकारी के अनुसार, आयोग 30 अप्रैल को नया टैरिफ जारी कर सकता है. नई टैरिफ जारी होने के बाद राज्य में नई दर एक मई से लागू की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें - नीतीश">https://lagatar.in/cm-will-congratulate-those-who-got-jobs-in-nitish-government-deputy-chief-minister/">नीतीश
सरकार में नौकरी पाने वालों को सीएम देंगे बधाईः उपमुख्यमंत्री
सरकार में नौकरी पाने वालों को सीएम देंगे बधाईः उपमुख्यमंत्री
50 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि की संभावना
बिजली दर में प्रति यूनिट 50 पैसे तक वृद्धि की संभावना है. वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट बिजली की दर 6.65 रुपए प्रति यूनिट है. वितरण निगम ने इसे बढ़ाकर 9.25 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है.
वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 6.30 प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.45 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है. वहीं शहरी क्षेत्र में फिक्सड चार्ज को दोगुणा यानि 100 से 200 रुपए करने का प्रस्ताव है. ग्रामीण क्षेत्र में फिक्सड चार्ज 75 से 150 रुपए करने का प्रस्ताव है.
टैरिफ से चाहिए 9285.68 करोड़ का राजस्व
झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने नए टैरिफ से 9285.68 करोड़ राजस्व की मांग की है. दावा किया है कि नए टैरिफ से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9702.13 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा. वितरण निगम में प्रस्ताव में घरेलू उपभोक्ताओं से 5034.81 करोड़, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से 1479.62 करोड़, स्ट्रीट लाइट से 83.32 करोड़, एलटी से 332.48 करोड़,सिंचाई से 120.05 करोड़, एचटी से 2591.10 करोड़, रेलवे से 43,95 करोड़ और एमइएस से 16.81 करोड़ राजस्व प्राप्त करने का दावा किया है.
जानें किस कटेगरी के कितने हैं बिजली उपभोक्ता
कटेगरी | उपभोक्ताओं की संख्या |
घरेलू | 50,80,569 |
कॉमर्शियल | 4,79,881 |
पब्लिक लाइटिंग | 803 |
सिंचाई | 1,21,675 |
इंडस्ट्रीयल एलटी | 20,550 |
इंडस्ट्रीयल एचटी | 2798 |
रेलवे | 07 |
कुल उपभोक्ता | 57 लाख छह हजार 284 |
क्या है वर्तमान दर और और क्या है नई दर का प्रस्ताव
कटेगरी | वर्तमानदर(रुपए/प्रति यूनिट) | प्रस्तावित दर(रुपए/प्रति यूनिट) |
घरेलू ग्रामीण | 6.30 | 8.45 |
घरेलू शहरी | 6.65 | 9.25 |
घरेलू एचटी कॉमर्शियल | 6.25 | 8.50 |
एनडीएस वन | 6.10 | 10.40 |
एनडीएस टू | 6.65 | 10.75 |
एलटीआइएस | 6.05 | 7.00 |
सिंचाई | 5.30 | 8.00 |
इंडस्ट्रीयल एचटी | 5.85 | 8.25 |
एचटीएसएस | 5.20 | 8.00 |
रेलवे | 5.60 | 7.40 |
स्ट्रीट लाइट | 7.00 | 9.00 |
एमइएस | 5.60 | 8.25 |
हेमंत भी हुए वैभव के फैन, लिखा – शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव