रेवेन्यू कोर्ट में 59 हजार मामले लंबित, जामताड़ा में सर्वाधिक 52.48% केस पेडिंग

  • जामताड़ा में सबसे अधिक 52.48 फीसदी केस हैं लंबित
Ranchi :  झारखंड के रेवेन्यू कोर्ट में 59,085 मामले लंबित हैं. जबकि रेवेन्यू कोर्ट में दो लाख 47 हजार 203 मामले अनुसंधान के लिए आये. इसमें से एक लाख 88 हजार 118 यानी 76.10 फीसदी मामलों  का निष्पादन कर लिया गया. वहीं 23.90 फीसदी मामले अब तक लंबित हैं. रांची में 21892 मामले पेंडिंग हैं.  जबकि जामताड़ा में 3521, देवघर में 3234 और धनबाद 3412 मामलों का अब तक निष्पादन नहीं हुआ है.

तीन जिलों में 10 फीसदी से कम मामले लंबित

तीन जिलों में 10 फीसदी से भी कम मामले लंबित हैं. बोकारो में 699 यानी 9.74 फीसदी मामले लंबित हैं. वहीं कोडरमा में 339 यानी 6.31 फीसदी मामले पेडिंग हैं. जबकि सिमडेगा में सबसे कम 166 यानी सिर्फ 2.71 फीसदी मामले ही लंबित हैं. वहीं जामताड़ा में सबसे अधिक 52.48 फीसदी मामलों का निष्पादन नहीं हुआ है.

जानें किस जिले में कितने मामले हैं पेडिंग

जिला पेंडिंग मामलों की संख्या पेंडिंग मामले (प्रतिशत में)
बोकारो 699 9.74
चतरा 1305 16.86
देवघर 3234 34.53
धनबाद 3412 31.43
दुमका 1780 25.17
पूर्वी सिंहभूम 1837 22.01
गढ़वा 1133 11.89
गिरिडीह 1711 16.48
गोड्डा 1521 26.04
गुमला 1049 23.90
हजारीबाग 5019 23.03
जामताड़ा 3521 52.48
खूंटी 2763 21.58
कोडरमा 339 6.31
लातेहार 518 11.37
लोहरदगा 604 16.67
पाकुड़ 526 10.97
पलामू 712 10.43
रामगढ़ 2158 29.10
रांची 21892 30.86
साहेबगंज 818 28.66
सरायकेला 1296 16.96
सिमडेगा 166 2.71
प. सिंहभूम 1082 21.28