झारखंड में खनिज ढुलाई में लगे हैं दूसरे राज्यों के 84 हजार वाहन

Ranchi: झारखंड के खदानों से खनिज ढुलाई में दूसरे राज्यों के 84,070 वाहन लगे हुए हैं. इसमें सबसे अधिक बिहार के 18,862 वाहन हैं. दूसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश से निबंधित 6493 वाहन खनिज ढुलाई में लगे हैं. पश्चिम बंगाल के 6405 वाहन, ओडिशा के 3481 वाहन, नागालैंड के 3428 और छत्तीसगढ़ के 2407 वाहन राज्य में खनिज की ढुलाई कर रहे हैं.
खनिजों की ढुलाई में लगे हैं 1.28 लाख वाहन
झारखंड में खनिजों की ढुलाई में कुल 01 लाख 28 हजार 482 वाहन लगे हैं. इसमें से 01 लाख 15 हजार 121 वाहनों का पिन जेनरेट किया गया है. 13,361 वाहनों का पिन जेनरेट नहीं हो पाया है. वहीं 1678 वाहनों को काली सूची में डाला गया है. इसमें से झारखंड के सबसे अधिक 1382 वाहनों को काली सूची में डाला गया है. वहीं बिहार के 231 वाहनों को काली सूची में डाला गया है.
जानें किस राज्य के कितने वाहन झारखंड के खदानों में है निबंधित
राज्य वाहनों की संख्या
आंध्रप्रदेश 566
अरूणाचल प्रदेश 13
बिहार 18862
छत्तीसगढ़ 2407
दिल्ली 06
हरियाणा 585
गोवा 01
गुजरात 52
हिमाचल प्रदेश 33
जम्मू-कश्मीर 39
झारखंड 44,412
कर्नाटक 61
मध्य प्रदेश 242
महाराष्ट्र 884
मणिपुर 02
मेघालय 01
नागालैंड 3428
ओडिशा 3481
पंजाब 749
राजस्थान 954
तमिलनाडू 27
तेलंगाना 100
त्रिपुरा 01
यूपी 01
उत्तरप्रदेश 6493
उत्तराखंड 172
पश्चिम बंगाल 6405
जानें किस राज्य के कितने वाहन हैं ब्लैकलिस्टेड
राज्य ब्लैकलिस्टेड वाहनों की संख्या
बिहार 231
छत्तीसगढ़ 01
हरियाणा 01
झारखंड 1382
मध्यप्रदेश 01
नागालैंड 20
महाराष्ट्र 01
ओडिशा 04
उत्तरप्रदेश 03
पश्चिम बंगाल 15
इसे भी पढ़ें - CBSE">https://lagatar.in/cbse-result-92-16-students-of-jharkhand-passed-in-10th-88-16-in-12th-girls-outdo-boys/">CBSE

RESULT : 10वीं में झारखंड के 92.16%, 12वीं में 88.16% छात्र पास