अखिल झारखंड छात्र संघ चुटिया मंडल इकाई का हुआ गठन
Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो के निर्देश पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का पूरे झारखंड प्रदेश गठन किया जा रहा है. उसी क्रम में सोमवार को महानगर इकाई के संयोजक अभिषेक झा ने चुटिया मंडल इकाई का गठन किया. मंडल इकाई में अध्यक्ष सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष - निलेश, पंकज , कुंदन, सचिव - रोहन शर्मा , सोशल मीडिया प्रमुख - राजकुमार को बनाया गया.