Baharagora : भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ
अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने अभियान का लक्ष्य Baharagora (Himangshu karan) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बाहरागोड़ा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान शुरू किया. भाजपा के जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने पाटपुर पंचायत में और मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने राजलाबंध पंचायत में इस अभियान का शुभारंभ किया. इसके बाद मोबाइल नंबर (8800002024) पर मिस्ड कॉल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा गया. बता दें कि भाजपा ने सदस्यता अभियान के जरिये अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और उनके बीच अपनी विचारधारा फैलाने का लक्ष्य रखा है.