भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, सेना का बढ़ाएगी उत्साह

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में तिरंगा यात्रा निकालेगी. यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले आयोजित की जाएगी. इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे. 14 मई को रांची में तिरंगा यात्रा शहीद चौक से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर तक निकाली जाएगी. यह यात्रा 10.00 बजे पूर्वाह्न से शुरू होगी. इसे भी पढ़ें -कांग्रेसी">https://lagatar.in/congress-should-stop-showing-its-double-political-character-pratul-shahdev/">कांग्रेसी

अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करेः प्रतुल शाहदेव
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य
इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना का आभार जताना और उनका उत्साह बढ़ाना है. इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे, जिनमें आम नागरिक, सामाजिक संगठन और प्रबुद्ध जन शामिल हैं.
कब और कहां निकलेगी तिरंगा यात्रा?
- 14 मई को रांची में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. - 15 मई को प्रमंडल स्तर पर, - 16 मई को जिला मुख्यालयों में - 19, 20 मई को निर्धारित मंडलों में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम होंगे. - 19 मई को पलामू, संथाल एवं हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में -20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के मंडलों में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम होंगे. इसे भी पढ़ें - सुरक्षा">https://lagatar.in/cabinet-committee-meeting-on-security-will-be-held-on-wednesday-pm-modi-will-preside-over-it/">सुरक्षा

से जुड़ी कैबिनेट कमेटी की बैठक बुधवार को, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता