पुरुलिया में भाजपा के प्रचार रथ पर हमले में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

  • पुरुलिया में बीजेपी के प्रचार रथ पर हमला, बाल-बाल बचे अर्जुन मुंडा
  • अर्जुन मुंडा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप
  • हमले के बाद पुलिस अधिकारी से हुई केंद्रीय मंत्री की तीखी बहस
Puruluia: केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा पुरुलिया में एक हमले में बाल-बाल बच गये. अर्जुन मुंडा पर हमला उस वक्त हुआ जब वे बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे. अर्जुन मुंडा पुरुलिया के मानबाजार विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर गांव में बिरसा मुंडा,सिदो-कान्हू रथ पर सवार थे. इसी दौरान हमला हुआ. अर्जुन मुंडा और बीजेपी ने हमले का सीधा आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक के बाद एक किये तीन ट्वीट इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/pm-asked-for-rescue-from-coronakeep-washing-your-hands-it-means-loss-of-job-and-salary-jmm/38354/">कोरोना

से बचाव के लिए PM ने कहा था- हाथ धोते रहिए, मतलब था, नौकरी, सैलरी, पेंशन और बिजनेस से: JMM
हमले के बाद केंद्रीय मंत्री की एक पुलिस अधिकारी के साथ बहस भी हुई. अधिकारी ने साफ कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए केंद्रीय मंत्री खुद जवाबदेह हैं. वहीं अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रशासन राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रहा है. पुलिस अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि वह उन्हें उनकी जिम्मेदारी न बतायें. इतना कहकर वह अधिकारी वहां से चला गया.