बोकारो जिला प्रशासन ने चलाया सघन मास्क चेकिंग अभियान, लोगों का काटा गया चालान

Bokaro: जिले के बालीडीह में पुलिस ने वाहन और मास्क चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कई लोगों का चालान भी काटा. जिसमें जुर्माने के तौर पर हजारों रुपये लोगों से वसूले गये. इस चेकिंग अभियान में बालीडीह इंस्पेक्टर विनोद कुमार और ट्रैफिक इंचार्ज अजय कुमार शामिल थे. बालीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-case-filed-for-violation-of-guide-line-of-kovid-19-at-seven-meat-shops/50520/">बोकारो:

सात मीट शॉप पर कोविड-19 के गाइड लाइन के उल्लंघन का केस दर्ज

मास्क लगाना है अनिवार्य, प्रोटोकॉल का हो पालन

उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क को अनिवार्य किया गया है. लेकिन कुछ लोग इसे गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं. बोकारो के लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी प्रशासन की है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-ram-navami-and-ramadan-festival-to-be-celebrated-under-kovid-guide-line-action-will-be-taken-on-violation/50494/">बोकारो:

कोविड गाइड लाइन के तहत मनाया जाएगा रामनवमी और रमजान का त्योहार, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई