खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बोकारो के संजू बने थांग-टा के निर्णायक

Ranchiमध्य प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स की थांग-टा स्पर्धा के तकनीकी संचालन के लिए थांग-टा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 25 सदस्यीय निर्णायकों की सूची जारी की है. इसमें झारखंड से बोकारो के संजू कुमार को शामिल किया गया है. संजू कुमार वर्ष 2011 से इस स्वदेशी खेल थांग-टा से जुड़े हैं. संजू कुमार ने बतौर खिलाड़ी कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है. वर्तमान में थांग-टा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकृत निर्णायक हैं. थांग-टा की स्पर्धा मध्य प्रदेश के मंडला डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 8 से 10 फरवरी तक होगी.

मनोनयन पर इन्होंने प्रसन्नता जाहिर की

संजू कुमार के इस मनोनयन पर झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, सचिव मनोज शर्मा तथा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तुलस्यान के अलावा राजेश यादव, सूरज वर्मा, पवन बरनवाल, सुनील साव, कृष्णा कुमार शाव, विकाश कुमार, मृत्युंजय कुमार, ममता पांडे, सोनामोती कुमारी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. इसे भी पढ़ें – बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-inspected-evm-warehouse-2/">बोकारो

: डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]