Ranchi : झारखंड से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वालों की संख्या में गिरावट आई है. इस वर्ष कुल 1307 हज यात्री हज पर जा रहे हैं, जिसमें रांची से सबसे अधिक 217 हज यात्री शामिल हैं. ऑनलाइन रिपोर्टिंग से मिलेगा फायदा : हज यात्री अगर ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर लेते हैं, तो उन्हें एक दिन का समय बच सकता है. ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने वाले हज यात्रियों को दो दिन पूर्व अपने गंतव्य इंबारकेशन प्वाइंट पर जाने की जरूरत नहीं होगी. हज यात्रियों के लिए सुविधाएं : हज हाउस में हज यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं. हज यात्री हज हाउस के कार्यालय में आकर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करा सकते हैं. ऑनलाइन रिपोर्टिंग होने के बाद हज यात्री एक दिन पूर्व पहुंचकर हज हाउस से अपना पासपोर्ट और अन्य कागजात ले सकते हैं. हज यात्रियों की संख्या में गिरावट - वर्ष 2022: 1432 हज यात्री - वर्ष 2023: 2863 हज यात्री - वर्ष 2024: 1747 हज यात्री - वर्ष 2025: 1307 हज यात्री इसे भी पढ़े- नीतीश">https://lagatar.in/nitish-governments-gift-to-farmers-launch-of-many-schemes-including-bihar-krishi-app/">नीतीश
सरकार की किसानों को सौगात, ‘बिहार कृषि’ ऐप सहित कई योजनाओं का शुभारंभ