#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
कल, पुलिस अधिकारी भाजपा के खिलाफ AAP के `AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश करने` के आरोप के संबंध में नोटिस देने के लिए यहां आए थे। दिल्ली CMO सूत्रों का दावा है, "CM कार्यालय नोटिस… pic.twitter.com/Ll5xBQhkjt">https://t.co/Ll5xBQhkjt">pic.twitter.com/Ll5xBQhkjt
ACP क्राइम ब्रांच पंकज अरोड़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February">https://twitter.com/AHindinews/status/1753660344478917062?ref_src=twsrc%5Etfw">February
3, 2024
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम फिर अरविंद केजरीवाल के आवास पर नोटिस देने पहुंची
NewDelhi : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज शनिवार को फिर से उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है. जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आप के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास किये जाने संबंधी आरोपों की जांच के सिलसिले में नोटिस देने केजरीवाल के घर गये हैं. इससे पहले शुक्रवार शाम को भी क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर नोटिस देने पहुंची थी. लेकिन उन्हें नोटिस नहीं दिया जा सका था. क्योंकि केजरीवाल के आवास पर अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया था और आतिशी भी आवास पर मौजूद नहीं थीं.