महिलाएं प्रगति के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं
राज्यपाल ने कहा कि कई ऐसी महिलाओं ने अलग अलग क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है. आज हमारे देश की महिलाएं प्रगति के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. अपने योगदान से देश-विदेश में नाम रौशन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यता-संस्कृति में भी महिलाओं का बहुत आदर व सम्मान था. महिलाएं हमेशा हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक और विकास की रीढ़ रही हैं. सभी प्रकार के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों का सशक्त होना बहुत आवश्यक है. कहा कि वर्तमान में देश की राष्ट्रपति पद को द्रौपदी मुर्मू सुशोभित कर रही हैं, जो झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं और यहां के लोगों के हृदय में हैं.संकट को संभावनाओं और सपनों को हकीकत में बदलना :निदेशक
एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ. जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे ने कहा कि संस्थान महिला सशक्तीकरण की आवश्यकता की पहचान करता है. हमने अपने विजन और मिशन स्टेटमेंट में भी यह दर्शाया है. इस कांफ्रेंस के साथ हमारा उद्देश्य नीति निर्माताओं के बीच एक संवाद शुरू करना है. एक्सआईएसएस ने महिला सशक्तीकरण के मुद्दे को एक अभियान के रूप में लेने के लिए यह पहल की है. असली महिला सशक्तीकरण, संकट को संभावनाओं और सपनों को हकीकत में बदलना है.अमेरिका भी महिलाओं को समान अधिकार देने में पीछे : वॉक्स
वहीं अमेरिका से आए मैथ्यू कॉब के संस्थापक वॉक्स बैक टू कलेक्टिव्स ने कहा कि यूएसए एक पूंजीवादी देश होने के नाते अभी भी महिलाओं और पुरुषों के लिए समान अधिकार देने में पीछे है. उन्होंने महिलाओं के महत्व के बारे में कहा कि महिलाओं को केवल मातृत्व का ताज नहीं पहनाना चाहिए, बल्कि परिवार में भी उनकी बराबरी की भूमिका होनी चाहिए. महिलाओं की प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं. इसके लिए हमें आगे बढ़ कर काम करने कि जरूरत है. इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-of-bsc-nursing-met-vice-chancellor-complaint-of-result-tampering/">धनबाद: कुलपति से मिले बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स, रिजल्ट में छेड़छाड़ की शिकायत [wpse_comments_template]