गोड्डा: मत्स्यिकी विकास की संभावनाओं पर कार्यशाला

Godda: बढ़ौना स्थित जिला संयुक्त कृषि भवन के आत्मा सभागार में मत्स्यिकी विकास की संभावनाओं पर एकदिवसीय मत्स्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के 200 से अधिक महिला व पुरुष मत्स्य कृषक शामिल हुए. कार्यशाला में गोड्डा जिला परिषद सदस्य मो एहतेशामुल हक ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योजनाओं को सही ढंग से कार्यान्वित कर मछली उत्पादन में झारखंड को आत्मनिर्भर बनाएं. मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, गोड्डा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि, कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, गोड्डा, जिला प्रबंधक सीएससी, गोड्डा ने भाग लिया. उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी मत्स्य कृषकों को दी. साथ ही मत्स्य विकास की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किया गया. वहीं मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र शालीमार, धुर्वा, रांची की ओर से कार्यशाला में मत्स्यकृषकों का निबंधन किया गया. जिला प्रबंधक, सीएससी, गोड्डा द्वारा भारत सरकार के पोर्टल "नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म" पर मत्स्य पालकों एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों का ऑनलाइन निबंधन किया गया. मत्स्य विभाग की ओर से वेद व्यास आवास निर्माण, मछली सह बत्तख पालन एवं महाझींगा पालन आदि योजनाओं के संचालन के लिये चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया. इसे भी पढ़ें – वक्फ">https://lagatar.in/waqf-amendment-bill-2024-jpc-chairperson-jagdambika-pal-submits-committee-report-to-lok-sabha-speaker/">वक्फ

(संशोधन) विधेयक, 2024 : जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3