राज्यपाल ने जवान जीतेंद्र दानी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को राजधानी के राज अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए सीआरपीएफ कोबरा जवान जितेन्द्र दानी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. राज अस्पताल के चिकित्सकों ने राज्यपाल को जितेंद्र के स्वास्थ्य से संबंधित पूरी जानकारी बताई. बताते चलें कि पश्चिमी सिंहभूम के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में उग्रवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा जवान जितेन्द्र दानी घायल हो गए थे. राज्यपाल ने जवान जीतेंद्र दानी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/how-did-congress-suddenly-remember-the-farmers-after-57-months-amar-bauri/">कांग्रेस

को 57 महीने बाद किसानों की याद अचानक कैसे आ गईः अमर बाउरी
[wpse_comments_template]