https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-21-9.jpg">
class="alignnone size-full wp-image-981560" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-21-9.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
भारतीय टीम का बड़ा चेहरा, झारखंड रणजी टीम से खेलने वाले ईशान किशन आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस में नजर आयेंगे. नवादा के रहने वाले ईशान किशन को काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 11.25 करोड़ में खरीदा है. ईशान किशन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.
class="aligncenter wp-image-981562 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-23-7.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले विकेटकीपर बैट्समैन रॉबिन मिंज इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आयेंगे. रॉबिन का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, जिसे आकाश अंबानी ने 65 लाख बोली लगाकर एमआई पलटन में शामिल किया है. बता दें 2023 में रॉबिन मिंज को 3.6 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा था, लेकिन IPL शुरू होने के कुछ दिन पहले रांची में बाइक चलाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था. जिस कारण वह आईपीएल में नहीं खेल पाये थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-22-8.jpg">
class="alignnone size-full wp-image-981563" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-22-8.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
जमशेदपुर के रहने वाले कुमार कुशाग्र को इस बार गुजरात टाइटंस ने 65 लाख रुपये में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. इससे पहले 2023 में कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ में खरीदा था. आईपीएल का पिछला सीजन कुशाग्र के लिए अच्छा नहीं रहा था.
class="aligncenter wp-image-981564 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-24-7.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
झारखंड रणजी टीम से खेलने वाले मूल रूप से बिहार के अनुकूल रॉय आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते दिखेंगे. केकेआर ने 40 लाख की बोली लगाकर अनुकूल को खरीदा है. अनुकूल रॉय को पहली बार साल 2017 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा था.